November 8, 2015 | aspundir | Leave a comment धन समृद्धि हेतु यन्त्र इस यन्त्र को दीपावली की रात्रि में लिखने का विधान है। एक स्वच्छ सफेद वस्त्र पर इस यन्त्र को लाल कुंकुम, केसर के घोल से अनार की कलम से लिखना चाहिए। अपने पूजागृह में गणेश-लक्ष्मी प्रतिमा या चित्रों के सम्मुख इस यन्त्र को स्थापित करें। तदनंतर लाल पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य से यन्त्र की पूजा कर निम्न मंत्र का १०८ बार जप करना चाहिए। “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।” जप पूरा होने पर इस मंत्र से २१ आहुतियाँ घी की यज्ञ में डालें। इसके पश्चात् रुपये-पैसे रखने के स्थान पर इस यंत्र को रखें। Please follow and like us: Related Discover more from Vadicjagat Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe